मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक चरण में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप स्टेज के बाद अब टूर्नामेंट सुपर-8 में पहुंच गया है, जहां दुनिया की 8 बेहतरीन टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए भिड़ेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसे साउथ अ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी ताकतवर टीमों का सामना करना है। क्या भारत इन तीनों के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रख पाएगा? आइए जानते हैं भारत बनाम साउथ अ्रीका, भारत बनाम वेस्टइंडीज और भारत बनाम जिम्बाब्वे के आंकड़ों की गहन विश्लेषण।
1. साउथ अफ्रीका vs भारत: फाइनल का हिसाब बराबर?
टीम इंडिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आता है।
- हालिया फॉर्म: पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमों के बीच 8 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि साउथ अ्रीका सिर्फ 2 मैच ही जीत सका है।
- वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने हुई हैं। इस द्वंद में भारत 5 मैच जीतकर सबसे आगे है, जबकि प्रोटियाज टीम केवल 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है।
- बड़े मैचों में दबदबा: भारत ने 2014 के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल में साउथ अ्रीका को हराकर यह साबित किया है कि बड़े मैचों में वह प्रोटियाज टीम पर भारी पड़ता है। कुल मिलाकर, टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का जीत प्रतिशत 60% से अधिक है।
2. जिम्बाब्वे vs भारत: कहीं उलटफेर की पटकथा तो नहीं?
टीम इंडिया का दूसरा लीग मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। जिम्बाब्वे को कमजोर टीम माना जाता है, लेकिन हालिया इतिहास उन्हें हल्के में लेने की गलती न करने की सीख देता है।
- चैंपियन बनने के बाद झटका: भारत ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 102 रनों पर समेटकर 13 रन से हरा दिया था। हालांकि, भारत ने वापसी करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली थी।
- वर्ल्ड कप में भिड़ंत: टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक केवल एक बार 2022 में भिड़ी हैं। मेलबर्न में खेले गए उस मैच में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 186 रन बनाए और जिम्बाब्वे की टीम को 115 रनों पर समेट दिया।
- कुल आंकड़ा: दोनों देशों के बीच कुल 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 में जीत मिली है। बावजूद इसके, भारत को जिम्बाब्वे को कम नहीं आंकना चाहिए।
3. वेस्टइंडीज vs भारत: 2016 के घाव को भरने का मौका?
टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
- दर्दनाक यादें: टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारत से भारी रहा है। 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में विराट कोहली के 89 रनों की पारी के बावजूद, वेस्टइंडीज ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीतकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
- सिर्फ एक जीत: वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत को सिर्फ एक जीत मिली है (2014 में)। 2009 और 2010 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
- हालिया मुकाबले: पिछले वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमें एक-दूसरे से नहीं भिड़ी हैं। हालांकि, कुल मिलाकर टी-20 मैचों में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 63% मुकाबले जीते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है। इस बार टीम इंडिया 2016 का बदला लेने के लिए पूरी तरह मैदान पर उतरेगी।
टीम इंडिया का रिकॉर्ड साउथ अ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ मजबूत है, लेकिन वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में हमेशा कांटा साबित हुआ है। सुपर-8 के लिए भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी आक्रमण की चुनौतियों का सामना वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा करना होगा। क्या मेंस इन ब्लू सुपर-8 की चुनौतियों को पार कर एक बार फिर से चैंपियन बनने की राह पर आगे बढ़ेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।